Telangana Bus Accident: सुबह 5:20 बजे मचा कोहराम! 43 यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 6 की मौत; देखें VIDEO गैस कटर से निकाले गए फंसे लोग

Telangana Bus Accident: सुबह 5:20 बजे मचा कोहराम! 43 यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 6 की मौत; देखें VIDEO गैस कटर से निकाले गए फंसे लोग

तेलंगाना, 26 अगस्त। Telangana Bus Accident: तेलंगाना में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस चलते हुए ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री अंदर फंस गए।

सुबह 5:20 बजे हुआ भीषण हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:20 बजे दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ। प्राइवेट ट्रैवल बस में कुल 43 यात्री सवार थे। बस हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में फंसे यात्रियों को गैस कटर से निकाला

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री सीटों और बस के मलबे के बीच फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। गैस कटर की मदद से बस के हिस्सों को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय