CGSSB Exam Calendar 2027 जारी! TET-SET समेत इन परीक्षाओं की तारीखें घोषित, देखें पूरी डेटशीट

CGSSB Exam Calendar 2027 जारी! TET-SET समेत इन परीक्षाओं की तारीखें घोषित, देखें पूरी डेटशीट

रायपुर, 01 सितंबर। CGSSB Exam Calendar 2027: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और राज्य पात्रता परीक्षा (SET) की तारीखें भी घोषित की गई हैं। परीक्षा कैलेंडर जारी होने से अभ्यर्थी अब अपनी तैयारी की योजना पहले से बना सकेंगे।

UPSC की तर्ज पर वार्षिक परीक्षा कैलेंडर

व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम का नाम बदलकर कर्मचारी चयन मंडल किए जाने के बाद यह पहला वार्षिक परीक्षा कैलेंडर है। UPSC की तर्ज पर अब वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की व्यवस्था शुरू की गई है। कैलेंडर के मुताबिक CGSSB वर्ष 2027 में विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं के अलावा व्यावसायिक और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी परीक्षाएं आयोजित करेगा।

TET और SET की तारीख भी घोषित

अभ्यर्थियों के लिए सबसे अहम तारीखों में 26 सितंबर 2027 को TET और 3 अक्टूबर 2027 को SET की परीक्षा शामिल है। वहीं विभिन्न समूहों की भर्ती परीक्षाएं जनवरी से दिसंबर तक अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षाओं की बात करें तो मई और जून में PPT, Pre B.Ed, PET, PPHT, Pre D.El.Ed, Pre MCA, Pre B.Sc Nursing और PAT/PVPT जैसी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

तीन तारीखें आकस्मिक परीक्षाओं के लिए रिजर्व

CGSSB ने 19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर 2027 को आकस्मिक परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखा है। यदि किसी विभाग की ओर से परीक्षा आयोजित कराने के लिए आकस्मिक आवेदन प्राप्त होता है, तो इन तिथियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

परीक्षा कैलेंडर जारी होने से उम्मीदवारों को अपनी पढ़ाई और तैयारी की समय-सारिणी पहले से बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि कैलेंडर में दी गई तारीखों में आवश्यकता के अनुसार बदलाव संभव हो सकता है। इसलिए किसी भी परीक्षा में शामिल होने से पहले संबंधित भर्ती या प्रवेश परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और परीक्षा की अंतिम तारीख की पुष्टि करें।

देखें पूरी तारीख

About The Author

छत्तीसगढ