रायपुर, 16 सितंबर। CG BJP Economic Cell: छत्तीसगढ़ भाजपा ने आर्थिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी-सहप्रभारी और संभाग प्रभारी-सहप्रभारियों की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 36 जिलों और पांचों संभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
36 जिलों और 5 संभागों में जिम्मेदारी
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की नई नियुक्तियों के तहत जिला और संभाग स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में संबंधित पदाधिकारियों को प्रभारी और सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
यहां देखें पूरी सूची




