BJP Councilor Resigns: रायगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका! पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा; पत्र में बताया ये कारण

BJP Councilor Resigns: रायगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका! पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा; पत्र में बताया ये कारण

रायगढ़, 17 सितंबर। BJP Councilor Resigns: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले के पुसौर ब्लॉक में चल रहे भाजपा के सेवा एवं संकल्प अभियान के बीच पार्टी को झटका लगा है। पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान को सामूहिक हस्ताक्षरित त्यागपत्र सौंप दिया है।

त्यागपत्र सौंपने वालों में वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद बलराम, वार्ड 14 के पार्षद शौकीलाल चौहान, वार्ड 11 के पार्षद रूपेश कुमार साव, वार्ड 1 के पार्षद प्रदीप यादव, वार्ड 2 के पार्षद फागूलाल प्रधान, वार्ड 3 की पार्षद मंजू पटेल, वार्ड 7 के पार्षद वरुण महाणा और नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव शामिल हैं।

पार्षदों ने अपने त्यागपत्र में शासकीय कर्मचारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है और उनके वार्डों में पानी, बिजली, सड़क, नाली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम नहीं हो रहे हैं।

पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद निधि से जुड़े कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। त्यागपत्र में विकास कार्यों की कथित शून्यता और समस्याओं का समाधान नहीं होने को इस्तीफे की वजह बताया गया है।

एक ही समय में 8 पार्षदों के सामूहिक त्यागपत्र से पुसौर की स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अब पार्टी संगठन और नगर पंचायत स्तर पर इस घटनाक्रम को लेकर आगे क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर रहेगी।

About The Author

छत्तीसगढ