Barbecue Accident: हनीमून पर गए थे कपल, बारबेक्यू के दौरान अचानक भड़की आग की चपेट में आई दुल्हन; अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही, कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

Barbecue Accident: हनीमून पर गए थे कपल, बारबेक्यू के दौरान अचानक भड़की आग की चपेट में आई दुल्हन; अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही, कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

पश्चिम बंगाल, 17 सितंबर। Barbecue Accident: शादी के करीब दो महीने बाद हनीमून मनाने दार्जिलिंग गए एक कपल के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बारबेक्यू के दौरान अचानक भड़की आग की चपेट में आने से दुल्हन निकिता करीब 60 प्रतिशत झुलस गई। गंभीर हालत में उसे सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

हनीमून पर गए थे कपल

जानकारी के अनुसार, उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा बाजार निवासी सौविक दास अपनी पत्नी निकिता के साथ 13 सितंबर को दार्जिलिंग के करसियांग स्थित सिटोंग गए थे। कपल ने ऑनलाइन ‘सिटोंग Aura होमस्टे’ बुक किया था।

बारबेक्यू के दौरान अचानक भड़की आग

बताया गया कि 13 सितंबर की शाम होमस्टे की बालकनी में मेहमानों के सामने बारबेक्यू तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई और निकिता उसकी चपेट में आ गई। पास बैठे पति ने आग बुझाने की कोशिश की। घटना का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।

परिवार ने होमस्टे पर लगाए गंभीर आरोप

निकिता के परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद वह करीब एक घंटे तक बालकनी में पड़ी रही और होमस्टे की ओर से तत्काल मदद नहीं मिली। परिवार की ओर से बुधवार को स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि, इन आरोपों पर होमस्टे संचालक का पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

60 फीसदी झुलसी दुल्हन, अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में निकिता करीब 60 प्रतिशत झुलस गई। गंभीर हालत में उसे सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

क्या होता है बारबेक्यू?

बारबेक्यू खाना पकाने की एक विधि है, जिसमें आमतौर पर कोयले, लकड़ी या ग्रिल की गर्मी पर भोजन पकाया जाता है। इसका इस्तेमाल मांसाहारी के साथ-साथ पनीर, मशरूम और सब्जियों जैसे शाकाहारी व्यंजनों के लिए भी किया जाता है।

About The Author

राष्ट्रीय