Ganpati made of Currency: 2.90 करोड़ के नोटों से सजे गणपति, अनोखी सजावट ने खींचा ध्यान; ऐसे जुटाए करोड़ों के नोट देखें VIDEO

Ganpati made of Currency: 2.90 करोड़ के नोटों से सजे गणपति, अनोखी सजावट ने खींचा ध्यान; ऐसे जुटाए करोड़ों के नोट देखें VIDEO

तेलंगाना, 19 सितंबर। Ganpati made of Currency: गणेश चतुर्थी के मौके पर तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पालवंचा में गणपति की अनोखी सजावट चर्चा का विषय बन गई। यहां दो अलग-अलग गणेश प्रतिमाओं को कुल 2.90 करोड़ रुपये के करेंसी नोटों से सजाया गया।

पालवंचा के बापूजी नगर में कपु समुदाय की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा की सजावट में करीब 1.40 करोड़ रुपये के नोट लगाए गए। गणपति की प्रतिमा के आसपास फूलों और अन्य सजावट के साथ करेंसी नोट लगाए गए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी क्षेत्र में एका दंथा यूथ ऑर्गनाइजेशन की ओर से स्थापित दूसरी गणेश प्रतिमा की सजावट में करीब 1.50 करोड़ रुपये के करेंसी नोट लगाए गए। दोनों प्रतिमाओं की सजावट में इस्तेमाल रकम को मिलाकर यह आंकड़ा 2.90 करोड़ रुपये पहुंच गया।

करोड़ों के नोट कैसे जुटाए?

आयोजकों के मुताबिक, गणेश उत्सव को भव्य रूप देने के लिए स्थानीय कारोबारियों ने योगदान दिया। आयोजकों ने दावा किया कि सजावट के लिए नए करेंसी नोट उपलब्ध कराने में बैंकों ने भी सहयोग किया। करेंसी नोटों से हुई इस अनोखी सजावट की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों गणेश पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए।

About The Author

राष्ट्रीय