Bastar Anganwadi : भारी बारिश के बीच ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन, 19 माताओं को मिला पोषण शक्ति सम्मान

Bastar Anganwadi : भारी बारिश के बीच ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन, 19 माताओं को मिला पोषण शक्ति सम्मान

रायपुर, 25 सितम्बर। Bastar Anganwadi : बस्तर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को बस्तर जिले की सभी 9 बाल विकास परियोजनाओं के तहत आने वाले 305 आंगनबाड़ी केंद्रों में इस वृहद कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था, किंतु क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के चलते यह केवल 07 आंगनबाड़ी केंद्रों में ही आयोजित किया जा सका। प्रतिकूल मौसम के बावजूद इन 7 केंद्रों में कुल 217 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

भारी बारिश के बीच 19 माताओं को मिला पोषण शक्ति सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उन जागरूक माताओं की विशेष सराहना की गई जिन्होंने ‘महतारी वंदन योजना’ से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग अपने और अपने बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए किया। जिले भर में ऐसी 19 जागरूक माताओं को विभाग द्वारा “पोषण शक्ति सम्मान” से नवाजा गया। इसके साथ ही केंद्रों में गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक टीके लगाए गए।  

भारी बारिश के बीच 19 माताओं को मिला पोषण शक्ति सम्मान

समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पौष्टिक थाली और स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों को तैयार करने की विधियों का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा उपस्थित जनसमूह के लिए सामुदायिक न्योता भोज का आयोजन किया गया, जबकि महिलाओं के लिए मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताएं और बच्चों के लिए “स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता” जैसी गतिविधियां आयोजित कर कार्यक्रम को प्रेरक और सुरुचिपूर्ण बनाया गया।

About The Author

छत्तीसगढ शिक्षा स्वास्थ्य