रायपुर, 25 सितंबर। Schools Closed: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भीषण बारिश का असर स्कूलों पर भी पड़ा है। भारी बारिश और कई इलाकों में बने बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी, कवर्धा, सुकमा, बीजापुर, बालोद सहित कई जिलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
बारिश के चलते लिया गया फैसला
लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं और कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। धमतरी, कवर्धा, सुकमा, बीजापुर और बालोद समेत प्रभावित जिलों में स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्कूलों का संचालन प्रभावित रहेगा।
अभिभावक आदेश की पुष्टि करें
अलग-अलग जिलों में छुट्टी की तारीख और लागू होने (School Holiday) की अवधि अलग हो सकती है। इसलिए अभिभावकों और विद्यार्थियों को अपने जिले के कलेक्टर/जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की है।





