CG SAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 23 SAS अधिकारियों के तबादले, रायपुर से कोरबा तक बदली जिम्मेदारी

CG SAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 23 SAS अधिकारियों के तबादले, रायपुर से कोरबा तक बदली जिम्मेदारी

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026। CG SAS Transfer : छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 23 अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को जारी पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए 16 अक्टूबर को दो अलग-अलग सूचियों के माध्यम से नए आदेश जारी किए। इस प्रशासनिक बदलाव में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

18 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार, शिम्मी नाहिद को रायपुर, वीरेंद्र लकड़ा और राजकुमार तंबोली को जांजगीर-चांपा, योगिता देवांगन को राजनांदगांव, चंद्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर तथा प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा में अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

वहीं, अरुण कुमार खलखो को बलौदाबाजार-भाटापारा में डिप्टी कलेक्टर, अनुराग राणा को नारायणपुर में संयुक्त कलेक्टर, राहुल कुमार रजक को दुर्ग कलेक्टर कार्यालय में वरिष्ठ श्रेणी अधिकारी और सृष्टि चंद्राकर को दुर्ग में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्रालय और विभागों में भी हुआ फेरबदल

शिव कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। गिरीश कुमार रामटेके को इसी मंडल में सचिव पदस्थ किया गया है।

संगीता अग्रवाल को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर में संयुक्त संचालक, मोनिका जय नशीने को माध्यमिक शिक्षा मंडल में उपसचिव और हेमलता डहरिया को आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख, नवा रायपुर में उपायुक्त बनाया गया है। ओम विकास टंडन और ऋचा सिंह को जांजगीर-चांपा में डिप्टी कलेक्टर तथा गीता ठाकुर को बिलासपुर स्थित राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला में प्राचार्य पदस्थ किया गया है।

पांच अधिकारियों के अलग से जारी हुए आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए अलग आदेश जारी किए हैं। इसके तहत दशरथ सिंह राजपूत को भिलाई-चरौदा नगर निगम के आयुक्त पद से अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनाया गया है। भागवत प्रसाद जायसवाल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उपसचिव पद से अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर पदस्थ किया गया है।

प्रफुल्ल कुमार रजक को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मुंगेली में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। दिलीप कुमार उइके को बीजापुर से कोंडागांव और मृणमयी शुक्ला को उत्तर बस्तर कांकेर से मुंगेली में डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन) पदस्थ किया गया है।

16 अक्टूबर को जारी किए गए आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किए गए। इनमें प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण होगा।

About The Author

छत्तीसगढ