रायपुर, 23 अक्टूबर। President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ का प्रवास पूरा करने के बाद आज स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से रवाना हुईं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति को आत्मीय विदाई दी।
राष्ट्रपति की विदाई के दौरान विमानतल पर मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ प्रवास संपन्न होने के साथ ही उनकी रायपुर यात्रा पूरी हुई। विमानतल पर राज्य के प्रमुख पदाधिकारियों ने उन्हें विदाई दी।

