Murder of an Innocent: दिल दहला देने वाली वारदात: बड़े भाई ने अपने मासूम छोटे भाई का गला काटकर कर दी हत्या; शव को कंधे पर लेकर लौटा

Murder of an Innocent: दिल दहला देने वाली वारदात: बड़े भाई ने अपने मासूम छोटे भाई का गला काटकर कर दी हत्या; शव को कंधे पर लेकर लौटा

पटना, 24 अक्टूबर। Murder of an Innocent: बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र स्थित जीतन छपरा गांव में डेढ़ साल के मासूम की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि 22 वर्षीय बड़े भाई अजीत कुमार उर्फ बाला ने अपने छोटे भाई मनीष की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को बच्चे के शव के साथ जाते देखा। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर रानीतालाब थाना पुलिस और पालीगंज डीएसपी पंकज शर्मा मौके पर पहुंचे।

खिलाने के बहाने बच्चे को मंदिर ले जाने का आरोप

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, अजीत सुबह घर आया और छोटे भाई मनीष को अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह बच्चे को घर के पास स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी। हालांकि, वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ देर बाद आरोपी बच्चे का शव कंधे पर लेकर लौट रहा था। बच्चे के शरीर पर खून और गर्दन पर गहरे घाव देखकर लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पिता और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक के पिता रंजू यादव ने बताया कि घटना के समय वह खेत में काम कर रहे थे। उन्हें गांव के लोगों से बेटे की हत्या की सूचना मिली। घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आरोपी अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए भी जांच कर रही है। डीएसपी पंकज शर्मा के मुताबिक, हत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

About The Author

जुर्म