YUVA CAIT Business Meet 2026: व्यापारिक एकजुटता और स्वदेशी का संदेश; 100 से अधिक व्यापारी हुए शामिल

YUVA CAIT Business Meet 2026: व्यापारिक एकजुटता और स्वदेशी का संदेश; 100 से अधिक व्यापारी हुए शामिल

रायपुर, 02 नवंबर। YUVA CAIT Business Meet 2026: दीपावली और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर YUVA CAIT छत्तीसगढ़ की ओर से युवा कैट बिज़नेस मीट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। दीपावली थीम और पारंपरिक वेशभूषा में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों और व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में व्यापारिक एकजुटता, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय बाजारों को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक एवं स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक जगदीश पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री शंकर त्रिपाठी शामिल हुए।

स्वदेशी और स्वावलंबन से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था

मुख्य अतिथि जगदीश पटेल और विशिष्ट अतिथि शंकर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में स्वदेशी, स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं और व्यापारियों से देश की आर्थिक मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। अतिथियों ने कहा कि CAIT राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के नेतृत्व में लगातार Vocal for Local अभियान को प्रोत्साहित करता रहा है। स्थानीय व्यापार, स्वदेशी उत्पादों और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय बाजारों को मजबूत बनाने की अपील की।

हर महीने होती है Business Meet, 100 से अधिक व्यापारी जुड़ते हैं

YUVA CAIT की ओर से पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से Business Meet आयोजित की जा रही है। इन बैठकों में विभिन्न ट्रेड और व्यवसायों से जुड़े 100 से अधिक व्यापारी नियमित रूप से शामिल होते हैं। इन बैठकों का उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाना, व्यावसायिक संबंध मजबूत करना और नए व्यापारिक अवसरों को विकसित करना है। कार्यक्रम में व्यापारियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और अपने व्यवसाय से जुड़े विचारों एवं संभावनाओं को साझा किया।

दीपावली पर स्थानीय बाजारों से खरीदारी की अपील

इस अवसर पर YUVA CAIT के प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल और प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने प्रदेशवासियों एवं व्यापारिक साथियों से इस दीपावली स्थानीय बाजारों से अधिक से अधिक खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों से खरीदारी करने से उनके व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे बाजारों में रौनक बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दीपावली स्वदेशी उत्पाद अपनाएं, स्थानीय बाजारों से खरीदारी करें और छोटे व्यापारियों के चेहरे पर खुशियां लाएं।

ये पदाधिकारी और व्यापारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में YUVA CAIT के विजय पटेल, कांति पटेल, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, सीए मुकेश मोटवानी, नागेंद्र तिवारी, विक्रांत राठौर, हिमांशु वर्मा, रोनक पटेल, अमित गुप्ता, मितेश पटेल, राज खेलवानी, विशाल वरयानी, सर्वेश दौलतानी, रोहित पटेल, सुरेश वासवानी, राकेश गुप्ता, अनमोल साहू, भास्कर साहू, शंकर पटेल, प्रकाश कोसरकर, हर्षवर्धन गुप्ता, लक्ष्य टारगेट, वैभव साहू, निलेश मुंदड़ा, विकास आहूजा, श्याम शिवहरे, नितेश अग्रवाल, पियूष पिल्लारे, लोकेश सोढा, आनंद यादव, विवेक सिंह, त्रिलोचन साहू, अजय पृथ्यानी, हर्ष अग्रवाल, सोपान अग्रवाल, निपेश प्रजापति, निखिल तिवारी, रवि शंकर सोनी, प्रतीक गर्ग, संजय हिंदुजा, वैभव सलूखे, मानव गुप्ता और अमित वाधवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

About The Author

व्यापार