रायपुर, 07 नवंबर। Diwali Get-toGether: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से दीपावली के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चौ. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बॉम्बे मार्केट, रायपुर स्थित चेम्बर भवन में होगा।
चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त व्यापारियों, उद्योगपतियों, व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों और आम नागरिकों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
चेम्बर सदस्यों से समारोह में शामिल होने की अपील
सतीश थौरानी ने सभी के स्वस्थ, सुखी एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए चेम्बर के समस्त सदस्यों से दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है। इस आयोजन के माध्यम से व्यापारिक जगत के लोगों को आपसी मेल-मिलाप और दीपावली की खुशियां साझा करने का अवसर मिलेगा।

