Extension of Train to Durg : रीवा-बिलासपुर ट्रेन के दुर्ग तक विस्तार की मांग पर जल्द होगा निर्णय

Extension of Train to Durg : रीवा-बिलासपुर ट्रेन के दुर्ग तक विस्तार की मांग पर जल्द होगा निर्णय

रायपुर, 16 मार्च। Extension of Train to Durg : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के माननीय सदस्य श्री बृजमोहन अग्रवाल जी को आज विंध्याचल कल्याण समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा रीवा-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक विस्तारित करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधि मंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय में शीघ्र ही केंद्रीय रेल मंत्री जी से चर्चा करेंगे और इस मांग को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के विस्तार से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रतिनिधि मंडल में विंध्याचल कल्याण समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कल्याण प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री मधुकर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश दुबे, समाज के महासचिव श्री ब्रृजेश चौरसिया, सचिव श्री प्रेम शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्री रमेश शुक्ला, सह सचिव श्री लाल जी पाण्डेय एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वे रायपुर लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य की जनता की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयासरत हैं और रेलवे से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़