Cloud Burst in Dehradun : सुबह 5 बजे फटा बादल…! अचानक भयंकर सैलाब…कई दुकानें, घर और वाहन बह गए…भारी नुकसान…यहां देखें Video

Cloud Burst in Dehradun : सुबह 5 बजे फटा बादल…! अचानक भयंकर सैलाब…कई दुकानें, घर और वाहन बह गए…भारी नुकसान…यहां देखें Video

नई दिल्ली, 16 सितंबर। Cloud Burst in Dehradun : उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर कहर बनकर टूटा है। देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में अचानक भयंकर सैलाब आ गया। तेज़ बहाव में कई दुकानें, घर और वाहन बह गए, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत-बचाव कार्य में जुटी SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार खोजबीन कर रही हैं।

सुबह 5 बजे फटा बादल

बादल फटने की यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। सैलाब के बाद 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि सहस्त्रधारा, मालदेवता और मसूरी से नुकसान की खबरें आई हैं। मसूरी में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

सोंग और चंद्रभागा नदियां उफान पर, पुल बहा, सड़कें बंद

मालदेवता क्षेत्र में सोंग नदी रौद्र रूप में है। नदी का बहाव इतना तेज़ है कि ब्रिज और रास्तों को तोड़ती हुई आगे बढ़ रही है। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर फन वैली के पास एक पुल का हिस्सा बह गया। ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी भी उफान पर है। एसडीआरएफ की टीम ने 3 लोगों को नदी से सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

आईटी पार्क और तपकेश्वर मंदिर में भारी नुकसान

आईटी पार्क, देहरादून में भारी जलभराव की वजह से कारें, दफ्तर और बेसमेंट पानी में डूब गए। स्थानीय निवासी ऋतिक शर्मा ने बताया, मैं सुबह 5:30 से फंसा हूं। कार रात से यहीं है और डूबी हुई है। तपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 1-2 फीट मलबा भर गया है। मंदिर क्षेत्र में भारी क्षति हुई है।

स्कूल बंद, प्रशासन अलर्ट पर

मौसम को देखते हुए देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल मंगलवार को बंद रखे गए हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है।

मुख्यमंत्री धामी की अपील और निगरानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, देहरादून के सहस्त्रधारा में हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। SDRF, पुलिस और प्रशासन मौके पर हैं। मैं स्थिति पर स्वयं नजर रख रहा हूं और ईश्वर से सभी के कुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय इलाकों में भारी (Cloud Burst in Dehradun) से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यात्रियों और पर्यटकों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़