अन्य ख़बरें

Reenu Thakur Passes Away : जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर का निधन…शोक की लहर…CM ने जताया गहरा दुख

रायपुर, 20 सितंबर। Reenu Thakur Passes Away : छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रीनू ठाकुर के निधन की दुखद सूचना सामने आई है। उनके निधन से विभागीय कर्मचारियों एवं समस्त प्रशासनिक परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ, सौम्य स्वभाव की अधिकारी के रूप में जानी जाती थीं।

व्यक्तित्व और कार्यशैली

श्रीमती ठाकुर अपने कार्यकाल में विनम्र व्यवहार, दक्ष प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलता के साथ किया।

CM ने व्यक्त किया गहरा दुःख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसंपर्क विभाग की उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि , वे एक समर्पित और सौम्य अधिकारी थीं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। उनके निधन की खबर से सहकर्मियों, अधिकारियों और पत्रकारों के बीच गहरा दुःख है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके साथ काम करने को एक सौभाग्यपूर्ण अनुभव बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button