उत्तरप्रदेश

Cylinder Explosion : घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट…! हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…मुख्यमंत्री ने जताया शोक…यहां देखें भयावह मंजर Video

अयोध्या, 10 अक्टूबर। Cylinder Explosion : अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक मकान में हुए जोरदार गैस सिलेंडर विस्फोट ने दिल दहला देने वाला मंजर खड़ा कर दिया। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के पीछे गैस सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह धमाका घरेलू गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ। अयोध्या के CO देवेश चतुर्वेदी ने इस आशंका की पुष्टि करते हुए बताया कि रसोईघर की छत पूरी तरह उड़ गई है और घटनास्थल पर भारी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में बर्तन और अन्य सामान मलबे में बिखरा हुआ पाया गया।

घटना पूराकलंदर थाना अंतर्गत एक गांव की है। हादसा शाम करीब 7:15 बजे हुआ। विस्फोट पप्पू गुप्ता नामक व्यक्ति के मकान में हुआ, जो पहले गांव में रहते थे लेकिन बीते एक-दो वर्षों से खेत के बीच में बने एक अलग मकान में रहने लगे थे।

CM योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

घटनास्थल पर पुलिस और बचाव दल ने रेस्क्यू किया (Cylinder Explosion) हैं। SSP अयोध्या ने बताया कि मलबे को हटाकर अंदर और भी लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे में कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button