रायपुर

Raipur South : रायपुर दक्षिण में विकास को नई गति…! हाट बाजार और गांधी भवन का भूमिपूजन और लोकार्पण…करोड़ों की लागत से होंगे कार्य

रायपुर, 14 अक्टूबर। Raipur South : रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आज एक बार फिर विकास कार्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में ₹129.55 लाख की लागत से निर्मित हाट बाजार का लोकार्पण तथा ₹3 करोड़ की लागत से होने वाले सड़कों के कांक्रीटीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं पुरानी बस्ती स्थित गांधी भवन (लागत ₹20 लाख) के नव निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन संपन्न हुआ।

स्थानीय व्यापार और आवागमन को मिलेगी मजबूती

इन विकास कार्यों से न केवल स्थानीय व्यापार को नया आयाम मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में आवागमन की सुविधा भी और अधिक सुलभ और सुरक्षित हो सकेगी। इन कार्यों से हर वर्ग और हर व्यक्ति को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में रायपुर दक्षिण का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। अंत्योदय की विचारधारा के अनुरूप, सरकार का उद्देश्य है कि विकास की पहुंच हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचे और सभी सुशासन के लाभों से लाभान्वित हों।

गांधी भवन बनेगा सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र

पुरानी बस्ती के गांधी भवन का पुनर्निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। यह भवन भविष्य में सांस्कृतिक, सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जहां आम जनता को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होंगी।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जोन अध्यक्ष बद्री गुप्ता, पार्षद रवि सोनकर, अंबर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button