Basna MLA डॉ. संपत अग्रवाल के सराहनीय प्रयास…! सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग के लिए मिली 14.30 करोड़ की स्वीकृति…CM और Deputy CM को जताया आभार

Basna MLA डॉ. संपत अग्रवाल के सराहनीय प्रयास…! सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग के लिए मिली 14.30 करोड़ की स्वीकृति…CM और Deputy CM को जताया आभार

बसना, 15 अक्टूबर। Basna MLA क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के निरंतर प्रयासों से महासमुंद-सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग के निर्माण के लिए ₹14.30 करोड़ (1430.50 लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी कर दी गई है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) के तहत यह स्वीकृति मुख्य जिला मार्ग क्रमांक 340 पर स्थित 6.50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए मिली है। इस परियोजना को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल किया गया था।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से न केवल महासमुंद जिले के ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और सुलभ यातायात की सुविधा भी प्राप्त होगी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा, यह परियोजना न सिर्फ बुनियादी सुविधाओं की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि बसना विधानसभा के समग्र विकास का भी प्रतीक है। भाजपा सरकार जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को भी प्राथमिकता देती है।

उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद से बसना क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिली है। कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कई योजनाएं तेज़ी से प्रगति पर हैं।

डॉ. अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि भाजपा की सोच केवल बड़े प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को समझकर उनके समाधान को प्राथमिकता देती है। उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

About The Author

छत्तीसगढ