Raipur Nagar Nigam : दीपावली के बाद रायपुर में चला विशेष सफाई अभियान…! नगर निगम ने तुरंत बहाल की स्वच्छता…महापौर ने कहा- स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध

Raipur Nagar Nigam : दीपावली के बाद रायपुर में चला विशेष सफाई अभियान…! नगर निगम ने तुरंत बहाल की स्वच्छता…महापौर ने कहा- स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध

रायपुर, 22 अक्टूबर। Raipur Nagar Nigam : दीपावली पर्व के बाद राजधानी रायपुर में नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर को त्वरित रूप से स्वच्छ और साफ-सुथरा बना दिया। नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग और जोनों की टीमों द्वारा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया।

महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देशन में पूरे शहर में सफाई गैंग लगाकर सड़कों और बाजार क्षेत्रों से कचरा हटाया गया और स्वच्छता सुनिश्चित की गई।

सभी 10 जोनों में सक्रियता से सफाई कार्य

नगर निगम रायपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 10 जोनों के वार्डों में विशेष सफाई टीमों को भेजा गया। टीमों ने दीपावली के बाद जगह-जगह बिखरे दीपक, फूल, पटाखों के अवशेष और अन्य कचरे को त्वरित रूप से हटाया। इसके साथ ही बाजारों, मुख्य मार्गों और गली-मोहल्लों में साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया गया।

नगर निगम का उद्देश्य केवल कचरा हटाना नहीं बल्कि स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना भी है। निगम प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि पर्व और उत्सवों के बाद भी स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नागरिकों से भी साफ-सफाई में सहयोग करने की अपील की गई है। महापौर मीनल चौबे ने कहा, रायपुर नगर निगम स्वच्छता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। त्योहारों के बाद भी स्वच्छता हमारी प्राथमिकता बनी हुई है।

इस त्वरित और व्यवस्थित सफाई अभियान को लेकर नागरिकों ने नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) की सराहना की है। त्योहार के तुरंत बाद ही सफाई होने से बाजारों और गलियों में फिर से साफ-सुथरा माहौल लौट आया है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़