150 years of Vande Mataram completed...! Respect to Mother India... BJP Bhanpuri Mandal sang the song collectively.Vande Mataram

रायपुर, 08 नवंबर। Vande Mataram : रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी भनपुरी मंडल द्वारा माँ भारती की भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और माँ भारती के प्रति श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।

पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, विधानसभा संयोजक लीलाधर चंद्राकर, तथा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद, पूर्व पार्षद, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्तागण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

देशभक्ति के रंग में रंगा वातावरण

सामूहिक गान के दौरान वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगीत के साथ माँ भारती के जयघोष किए और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना दोहराई।

About The Author

You missed