ओडिशा, 15 नवंबर। By-Election : नुआपाड़ा में हुए विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा के प्रत्याशी जय ढोलकिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 80,000 से अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से हराया है।
जीत में गुरु खुशवंत साहेब का अहम योगदान
इस प्रचंड जीत का श्रेय छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब को दिया जा रहा है। उनके तीन दौरों में नुआपाड़ा पहुंचकर SC बहुल्य गांवों में जनसंपर्क करने का असर वोटिंग पर साफ दिखा। गुरु साहेब ने तोर्रा, धरमबांधा, रतिपाली, कन्डेतरा, दर्लिमुंडा, मुढ़ेला जैसे SC-समुदाय प्रधान गांवों में जनसभाएं की।
उन्होंने जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के संदेश दिए। उनके दम पर SC समुदाय में भारी एकजुटता दिखी और भाजपा के प्रति समर्थन बढ़ा।
सुसंगठित चुनाव अभियान
जिला इकाई, बूथ कमेटियाँ, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और आईटी सेल ने मिलकर रणनीतिक रूट-प्लानिंग, मीडिया मैनेजमेंट और जनसंपर्क किया। इस आयोजन ने मतदान के समय प्रभावी रूप से असर दिखाया और EVM पर उसका परिणाम भी पड़ा।
वोटिंग और नतीजे
- भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया- 1,23,000+ वोट
- प्रतिद्वंद्वी लगभग 40,000 वोट
- वोटों का अंतर- 80,000+
- कुल मतदान प्रतिशत- 83% से अधिक
इतनी बड़ी जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने गुरु खुशवंत साहेब के प्रभाव और उनके जनसम्पर्क कौशल का परिणाम माना है। देवेन्द्र निराला सहित पार्टी नेताओं का कहना है कि यह ऐतिहासिक विजय गुरुजी के नेतृत्व और जनता के बीच उनके विश्वास का प्रतिफल है।
नुआपाड़ा उपचुनाव में BJP की सफलता सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, सगठन शक्ति, और जनसंवाद की कहानी है, जिसमें गुरु खुशवंत साहेब का योगदान निर्णायक साबित हुआ है।

