Lift Fell : डीडी नगर से भयावह मंजर…! दो महिलाओं को ले जा रही लिफ्ट 7वीं मंजिल से भरभराकर गिरी…यहां देखें Video

Lift Fell : डीडी नगर से भयावह मंजर…! दो महिलाओं को ले जा रही लिफ्ट 7वीं मंजिल से भरभराकर गिरी…यहां देखें Video

रायपुर, 26 नवंबर। Lift Fell : राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में स्थित इंद्रप्रस्थ फेस–2 अपार्टमेंट में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। परिसर में लगी लिफ्ट अचानक सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे के वक्त लिफ्ट में दो महिलाएं सवार थीं, लेकिन सौभाग्य से दोनों सुरक्षित बताई जा रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिलाएं ऊपर जा रही थीं तभी लिफ्ट में अचानक झटका लगा और तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लिफ्ट को फ्री-फॉल की तरह नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है।

स्थानीय प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों ने लिफ्ट की मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लिफ्ट की सर्विसिंग लंबे समय से सही ढंग से नहीं हो रही थी, जिससे यह बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया (Lift Fell) के जरिए मिली। अभी तक किसी भी निवासी या पीड़ित की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने अपार्टमेंट परिसर में हड़कंप मचा दिया और लिफ्ट सुरक्षा के महत्व को लेकर चेतावनी भी दी है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़