Naxal Violence : बिग ब्रेकिंग…! सरेंडर नक्सली को उनके घर में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या…! सिर से चमड़ी उधड़ी…आंखों में आईं चोटें…गांव में दहशत

Naxal Violence : बिग ब्रेकिंग…! सरेंडर नक्सली को उनके घर में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या…! सिर से चमड़ी उधड़ी…आंखों में आईं चोटें…गांव में दहशत

बीजापुर, 28 दिसंबर। Naxal Violence : बीजापुर जिले के एर्रापल्ली में शुक्रवार की देर रात एक सरेंडर माओवादी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। युवक के सिर, चेहरे और आंखों में चोटें आईं हैं। सिर से चमड़ी उधड़ गई है। खून ज्यादा बह जाने की वजह से जान चली गई।मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, दो नकाबपोश व्यक्ति रात के समय मृतक पूनेम बुधरा के घर में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। बुधरा पूर्व में माओवादी संगठन से जुड़ा था, लेकिन वर्ष 2022 में उसने सुकमा जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया था। इसके बाद वह अपने गांव एर्रापल्ली में रह रहा था।

सूत्रों के अनुसार, मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था, और इसलिए माओवादी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से माओवादी involvement की पुष्टि नहीं की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और हत्या की जांच में जुट गई है। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा और सर्चिंग बढ़ा दी गई है। इस वारदात से एर्रापल्ली गांव में खौफ और असुरक्षा का माहौल है, और स्थानीय लोग घटना को लेकर चिंतित हैं।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़