Bote Jhoola : सावधान…! चलते झूले पर स्टंट पड़ा भारी…बाल-बाल बची युवक की जान…यहां देखें वायरल VIDEO

Bote Jhoola : सावधान…! चलते झूले पर स्टंट पड़ा भारी…बाल-बाल बची युवक की जान…यहां देखें वायरल VIDEO

नई दिल्ली, 30 दिसंबर Bote Jhoola : भारत के गांवों और शहरों में लगने वाले मेलों में झूले लोगों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र होते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था अक्सर सवालों के घेरे में रहती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया है।

चलते झूले पर चढ़ने की कोशिश

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक चलते झूले पर चढ़ने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाता है और उसका सिर झूले के पास लगे लोहे के पोल से टकरा जाता है। यह खौफनाक पल झूले के पीछे बैठे एक व्यक्ति के कैमरे में कैद हो जाता है, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

ड्रैगन (बोट) झूले का वीडियो

यह झूला ‘ड्रैगन’ या ‘बोट झूला’ बताया जा रहा है, जिसे आमतौर पर नाव झूला भी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर इलाके में लगे सिंगरौली मेले का है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेले के आयोजकों ने इस दावे को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह वीडियो न तो सिंगरौली मेले का है और न ही हाल का, बल्कि पुराना फुटेज है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना कब और कहां की है।

बच्ची की सूझबूझ से बची जान

वीडियो में जैसे ही युवक का सिर पोल से टकराता है, वह झूले से बाहर गिरने ही वाला होता है। तभी झूले में बैठी कुछ बच्चियां उसे अंदर की ओर खींच लेती हैं और संभालकर बैठा लेती हैं। इसी सूझबूझ से युवक की जान बच जाती है।

इंस्टाग्राम पर मचा तहलका

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @khanali_2728 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। चार दिन में इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं और हजारों यूजर्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लापरवाही पर नाराजगी, बच्ची की तारीफ

जहां एक ओर लोग युवक की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर झूले में बैठी नन्ही बच्ची की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने लिखा कि असली हीरो वही बच्ची है, जिसने बिना घबराए युवक को संभाल लिया और बड़ा हादसा टाल दिया। यह वीडियो एक बार फिर झूलों की सुरक्षा और जिम्मेदार व्यवहार की जरूरत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

About The Author

अन्य राज्य