Businessman Killed : मंदसौर में दिल दहला देने वाली वारदात…! एक ही घर में मिले तीन शव…प्रसिद्ध कारोबारी दंपती की हत्या की आशंका…तीसरे की भूमिका संदिग्ध VIDEO

Businessman Killed : मंदसौर में दिल दहला देने वाली वारदात…! एक ही घर में मिले तीन शव…प्रसिद्ध कारोबारी दंपती की हत्या की आशंका…तीसरे की भूमिका संदिग्ध VIDEO

मंदसौर, 31 दिसंबर। Businessman Killed : मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गोल चौराहे पर स्थित एक मकान से गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के भीतर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया।

पुलिस को मकान के अंदर एक महिला और दो पुरुषों के शव मिले। मृतकों की पहचान शहर के जाने-माने ऑटोमोबाइल और गोल्ड व्यवसायी दिलीप जैन, उनकी पत्नी रेखा जैन और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है, जो राजस्थान के निंबाहेड़ा (जिला नीमच) का निवासी बताया जा रहा है। घटनास्थल से एक पिस्तौल और एक चाकू भी बरामद किए गए हैं।

पहले गोली मारने, फिर आत्महत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि तीसरे व्यक्ति ने पहले कारोबारी दंपती को गोली मारी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि यह अभी प्रारंभिक अनुमान है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

लेन-देन के विवाद का शक

पुलिस का कहना है कि यह मामला किसी लेन-देन या पैसों के विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस मृतक के रिश्तों, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और हाल की गतिविधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में, मंदसौर के पुलिस सुपरिटेंडेंट विनोद कुमार मीणा ने बताया कि गोल चौक के पास एक घर में गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर तीन लाशें मिलीं।

मौके से एक पिस्तौल और एक चाकू बरामद किया गया है। घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

About The Author

मध्यप्रदेश