CG Road Accident : गृहमंत्री विजय शर्मा के काफिले से भिड़ी बाइक…! दो युवक घायल

CG Road Accident : गृहमंत्री विजय शर्मा के काफिले से भिड़ी बाइक…! दो युवक घायल

कवर्धा, 05 जनवरी। CG Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के काफिले से एक बाइक की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई, जब गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला रेस्ट हाउस से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक काफिले के एक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़