Cold Wave Alert : कड़ाके की ठंड में बड़ा फैसला…! स्कूलों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी घोषित…शिक्षक आएंगे…DEO ने जारी किया आदेश देखें यहां

Cold Wave Alert : कड़ाके की ठंड में बड़ा फैसला…! स्कूलों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी घोषित…शिक्षक आएंगे…DEO ने जारी किया आदेश देखें यहां

बलरामपुर, 06 जनवरी। Cold Wave Alert : जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बलरामपुर की ओर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के मद्देनज़र बलरामपुर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में 6 जनवरी को केवल छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि यह अवकाश कक्षा 10वीं और 12वीं के उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा, जिनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे छात्रों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के दौरान शिक्षक एवं अन्य शैक्षणिक/गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को स्कूल आना अनिवार्य होगा और वे अपने नियमित कार्यों का निष्पादन करेंगे।

यह आदेश बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रभावी रहेगा। शिक्षा विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है, ताकि अत्यधिक ठंड के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

About The Author

शिक्षा