Domestic Violence : शादी को हुए अभी महज 8 माह…! पति से बना रखी थी दूरी…पत्नी ने सोते पति की बेदर्दी से काट दी जीभ

Domestic Violence : शादी को हुए अभी महज 8 माह…! पति से बना रखी थी दूरी…पत्नी ने सोते पति की बेदर्दी से काट दी जीभ

मोदीनगर, 20 जनवरी। Domestic Violence : उत्तर प्रदेश के मोदीनगर से रिश्तों को झकझोर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। देर रात पत्नी ईशा ने सोते समय अपने पति विपिन पर हमला कर उसकी जीभ दांतों से काट दी।

घटना मोदीनगर की संजय नगर कॉलोनी की है। विपिन, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, की शादी लगभग आठ महीने पहले मेरठ निवासी ईशा से हुई थी। विपिन के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ईशा बेटे से दूरी बनाए रखती थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही।

सोमवार रात हुए विवाद के दौरान ईशा ने विपिन पर हमला किया। जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो विपिन खून से लथपथ बेसुध हालत में पड़ा था और उसकी कटी हुई जीभ बिस्तर पर पड़ी थी।

ससुराल पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद ईशा के पिता मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर धमकी भरे बयान दिए, जिसमें उन्होंने कहा, बेटी ने जीभ ही तो काटी है, गर्दन थोड़ी न। इस बयान के बाद दोनों पक्षों में हंगामा और मारपीट भी हुई।

परिजन विपिन को तत्काल स्थानीय अस्पताल और फिर मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए इलाज करवा रहे हैं। उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी ईशा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

जुर्म