बरेली, 24 जनवरी। Event Manager Murder : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। बारादरी थाना क्षेत्र में एक इवेंट मैनेजर पूजा राणा की उसके ही पार्टनर विमल कुमार ने हत्या कर दी और लाश को जंगल में खोदकर गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को हाफ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है।
पैसों का विवाद
जानकारी के अनुसार, मृतका पूजा राणा अपने पार्टनर विमल कुमार के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के कारण मारपीट का शिकार हुई। शराब के नशे में दोनों के बीच बहस हुई, और इसके बाद विमल ने पूजा का गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद की भयानक योजना
विमल ने हत्या के बाद पूजा की लाश को नकटिया नदी के जंगल में 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। इसके अलावा, उसकी स्कूटी को पीलीभीत की बड़ी नहर में फेंक दिया।
भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
पूजा 12 जनवरी से लापता थी। उनके भाई ने बारादरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो कई अहम सबूत हाथ लगे, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सका।
हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार आरोपी
पुलिस जब आरोपी को घटना स्थल (Event Manager Murder) के पास लेकर गई, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने के बाद घायल हुआ और फिर गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

