Plane Crash : बिग ब्रेकिंग…! अजित पवार के विमान हुआ क्रैश…कई लोग थे सवार…भयावह तस्वीरें आई सामने…यहां देखें Video

Plane Crash : बिग ब्रेकिंग…! अजित पवार के विमान हुआ क्रैश…कई लोग थे सवार…भयावह तस्वीरें आई सामने…यहां देखें Video

बारामती, 28 जनवरी। Plane Crash : बारामती से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना के समय अजित पवार स्वयं विमान में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, अजित पवार बारामती में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। विमान में पवार समेत लगभग छह लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन सभी की मौत हो गई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे के बाद वीडियो सामने आया है जिसमें विमान की जली हुई तस्वीरें दिख रही हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि विमान के कुछ हिस्सों में आग लगी हुई है। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है, लेकिन यह घटना काफी गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स आ रही हैं कि इस हादसे में डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार की मौत हो गई है। शुरुआत में खबरें थीं कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनकी मौत की खबर मिली है। हालांकि जांच एजेंसियां अब इस हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। इस दुर्घटना के बाद सुरक्षा अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। इस घटना के बाद अजित पवार की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं, और यह मामला तूल पकड़ सकता है। प्रशासन इस हादसे की विस्तृत जांच कर रहा है।

अभी इस खबर में कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन जैसे ही नया अपडेट मिलेगा, उसे जल्द ही साझा किया जाएगा।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़