नई दिल्ली, 02 फरवरी। Grammy Awards 2026 : ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की शाम म्यूजिक और फैशन के नाम रही। इस प्रतिष्ठित इवेंट में म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत कर रेड कारपेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया। लेडी गागा, माइली सायरस, जस्टिन बीबर जैसे सेलेब्स अपने-अपने स्टनिंग लुक्स में नजर आए, लेकिन इन सबके बीच सिंगर चैपल रोन ने सारी लाइमलाइट लूट ली।
चैपल रोन का बोल्ड और डेयरिंग लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। रेड कारपेट पर वह मरून ट्रांसपेरेंट, टॉपलेस ड्रेस में नजर आईं, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। फ्रंट ओपन ड्रेस में निप्पल रिंग्स के साथ उन्होंने बेबाक अंदाज दिखाया, जबकि बैक पर बना बड़ा टैटू उनके लुक को और भी ज्यादा स्टनिंग बना रहा था।
किसने डिजाइन किया चैपल का लुक?
चैपल का यह चर्चा में रहा आउटफिट डिजाइन किया है Miguel Castro Freitas ने। यह लुक दिग्गज फैशन हाउस Manfred Thierry Mugler के कंट्रोवर्शियल स्प्रिंग/समर 1998 कलेक्शन से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। मिनिमल जूलरी, बोल्ड स्मोकी आई मेकअप, इंटेंस ब्लश, सिग्नेचर रेड कर्ल्स और ब्लैक-गोल्ड हील्स के साथ चैपल ने अपने लुक को परफेक्ट फिनिश दी।
नेटिजन्स ने चैपल के इस लुक को बेहद डेयरिंग बताया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके कॉन्फिडेंस और रेड कारपेट प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मरून कैप भी कैरी की, जिसने उनके ओवरऑल लुक को और अलग बना दिया।
इस बार चैपल रोन ने ग्रैमी नाइट में परफॉर्म नहीं किया, लेकिन वह स्टेज पर अवॉर्ड प्रेजेंट करने पहुंचीं, जहां उन्होंने ड्रेस चेंज किया। 2026 ग्रैमी अवॉर्ड्स में चैपल रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेटेड हैं। गौरतलब है कि पिछले साल उन्होंने बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीता था।
ग्रैमी नाइट पर छाए दूसरे सितारे भी
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में जस्टिन बीबर, लेडी गागा और ब्रूनो मार्स ने अपनी पावरपैक्ड परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जस्टिन बीबर शर्टलेस परफॉर्मेंस को लेकर खासा चर्चा में रहे। वहीं इस साल ग्रैमी मंच पर दलाई लामा को मेडिटेशन एल्बम के लिए सम्मानित किया गया। दलाई लामा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर आभार व्यक्त किया। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 एक बार फिर साबित कर गए कि यह सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि फैशन, बोल्डनेस और ग्लोबल स्टारडम का सबसे बड़ा मंच है।

