Women Terror : एक महिला ने दूसरी महिला को भरे बाजार किया अर्धनग्न…! उसी साड़ी से खंभे में बांधा…जमीन पर पटका…पूर्व महिला ग्राम प्रधान का तांडव देख सिहर उठा इलाका…यहां देखें वायरल VIDEO

Women Terror : एक महिला ने दूसरी महिला को भरे बाजार किया अर्धनग्न…! उसी साड़ी से खंभे में बांधा…जमीन पर पटका…पूर्व महिला ग्राम प्रधान का तांडव देख सिहर उठा इलाका…यहां देखें वायरल VIDEO

उन्नाव, 05 फरवरी। Women Terror : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में पूर्व महिला ग्राम प्रधान पर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पति से प्रेम संबंध पर विवाद

जानकारी के अनुसार, शादीपुर गांव की पूर्व महिला ग्राम प्रधान बबली देवी कथित तौर पर अपने पति से जुड़े प्रेम संबंधों को लेकर गुस्से में थी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उन्होंने एक महिला को उसके शरीर से साड़ी को खींच कर निकाली फिर उसी साड़ी से खंभे में बांधकर पीटा। पीड़िता के बाल नोचकर उसे जमीन पर गिराया गया और साड़ी उतारकर करीब दो मिनट तक थप्पड़ों से मारपीट की गई।

घटना के दौरान पीड़ित महिला लगातार मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन मौके पर मौजूद लोग दबंगई के आगे मूक दर्शक बने रहे और किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में दबंगई और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

About The Author

जुर्म