Women Journalist Show Match : महिला पत्रकारों के शो मैच में होंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…! प्रेस क्लब के आमंत्रण पर भरी हामी

Women Journalist Show Match : महिला पत्रकारों के शो मैच में होंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…! प्रेस क्लब के आमंत्रण पर भरी हामी

कोरबा, 07 फरवरी। Women Journalist Show Match : स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मृति इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत आयोजित होने वाले महिला पत्रकारों के शो मैच को लेकर उत्साह बढ़ गया है। इस विशेष मुकाबले में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शो मैच में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह आमंत्रण प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी और उनकी टीम द्वारा दिया गया था। मंत्री की सहमति के बाद आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

आयोजकों का कहना है कि महिला पत्रकारों के इस शो मैच का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, खेलों को प्रोत्साहन और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह दोनों में इजाफा होगा। प्रेस क्लब पदाधिकारियों और पत्रकारों ने मंत्री का आमंत्रण स्वीकार करने पर आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि यह आयोजन यादगार बनेगा।

About The Author

छत्तीसगढ