CAIT Expo 2026 : कैट टीम ने किया मेला स्थल का निरीक्षण…! डोम निर्माण शुरू…‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मिलेगा बल

CAIT Expo 2026 : कैट टीम ने किया मेला स्थल का निरीक्षण…! डोम निर्माण शुरू…‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मिलेगा बल

रायपुर, 18 फरवरी। CAIT Expo 2026 : देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कैट द्वारा आयोजित CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की तैयारियों ने अब जमीनी स्तर पर रफ्तार पकड़ ली है। 20 से 24 फरवरी 2026 तक राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित होने जा रहे इस भव्य आयोजन के लिए मेला स्थल पर डोम एवं टेंट निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है।

डोम निर्माण कार्य शुरू

तैयारियों का जायजा लेने के लिए कैट की टीम मेला स्थल पहुँची और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष रमानंद जैन सहित कैट और युवा कैट के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

टीम ने डोम, ओपन स्टॉल्स, ऑटोमोबाइल जोन, फूड जोन, पिंक पवेलियन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अमर पारवानी ने कहा कि CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देशभर के व्यापारियों के लिए अवसरों का महाकुंभ है। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर निर्माण कार्यों की शुरुआत यह संकेत है कि आयोजन अब पूरी गति से आगे बढ़ चुका है और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने बताया कि चार भव्य डोम, आकर्षक टेंट संरचनाएं और थीम आधारित पवेलियन्स एक्सपो की विशेष पहचान होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा तथा “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को मजबूत करेगा।

निरीक्षण के दौरान टीम ने समयबद्ध कार्य पूर्ण करने, सुरक्षा मानकों, आगंतुकों की सुविधाओं, पार्किंग, बिजली और स्वच्छता व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया। निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए टीम ने इसे और अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

डोम एवं टेंट निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 को लेकर व्यापारिक जगत में उत्साह और बढ़ गया है। यह आयोजन राजधानी रायपुर में एक भव्य व्यापारिक महाआयोजन का रूप लेता नजर आ रहा है।

About The Author

व्यापार