Annual Exam Time Table : ब्रेकिंग…! सरकारी स्कूलों में 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी…27 फरवरी से परीक्षा…यहां देखें

Annual Exam Time Table : ब्रेकिंग…! सरकारी स्कूलों में 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी…27 फरवरी से परीक्षा…यहां देखें

रायपुर, 25 फरवरी। Annual Exam Time Table : रायपुर जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल अचानक जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने 23 फरवरी को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, जिसके अनुसार परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी।

अचानक जारी हुए टाइम टेबल से छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बन गई है। कई विद्यार्थियों का कहना है कि तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला है।

इधर, शिक्षकों का कहना है कि पिछले दो-तीन महीनों से वे SIR संबंधी कार्यों में व्यस्त रहे, जिसके कारण कई स्कूलों में अब तक पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों की चिंता बढ़ गई है।शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।

About The Author

छत्तीसगढ शिक्षा