Apartment Fire : बिलासपुर के गजमोहिनी अपार्टमेंट में भीषण आग…! रिहायशी बिल्डिंग के पार्किंग में चल रही थी इलेक्ट्रॉनिक गोदाम…यहां देखें Video

Apartment Fire : बिलासपुर के गजमोहिनी अपार्टमेंट में भीषण आग…! रिहायशी बिल्डिंग के पार्किंग में चल रही थी इलेक्ट्रॉनिक गोदाम…यहां देखें Video

बिलासपुर, 01 मार्च। Apartment Fire : बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर यानी पार्किंग एरिया में संचालित एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

सुबह 5 बजे उठता दिखा धुआं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे ग्राउंड फ्लोर से धुआं उठता नजर आया, जो कुछ ही देर में आग की लपटों में बदल गया। बताया जा रहा है कि पार्किंग की जगह पर बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम चल रहा था। शुरुआती समय में पर्याप्त संसाधन नहीं होने से आग तेजी से फैल गई।

एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि रिहायशी अपार्टमेंट की पार्किंग में गोदाम संचालित करने की अनुमति किसने दी? क्या नगर निगम से इसकी अनुमति ली गई थी? क्या अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था? घटना के बाद प्रशासन और नगर निगम की भूमिका को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मामले की जांच की बात कही जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ