Arson Attack : सनसनीखेज घटना…! गौरेला में वकील के घर पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग…यहां देखें VIDEO

Arson Attack : सनसनीखेज घटना…! गौरेला में वकील के घर पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग…यहां देखें VIDEO

गौरेला, 04 मार्च। Arson Attack : छत्तीसगढ़ के गौरेला के मंगली बाजार क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति ने वकील आशुतोष मिश्रा के घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के समय घर के भीतर परिवार के सदस्य मौजूद थे।

दरवाजे से उठती लपटें और धुआं देखकर परिवार के लोगों को आग की जानकारी हुई, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के अनुसार, आगजनी के पीछे का मकसद आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म