रायपुर, 04 फरवरी। Women Commission : छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।
राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही उनकी राज्यसभा उम्मीदवारी का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
बताया जा रहा है कि नामांकन प्रक्रिया से पहले किसी भी संवैधानिक या सरकारी पद से इस्तीफा देना आवश्यक औपचारिकता होती है, जिसे लक्ष्मी वर्मा ने पूरा कर लिया है। अब वे निर्धारित तिथि पर अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में पहले से ही हलचल तेज है और भाजपा तथा कांग्रेस दोनों दल अपने-अपने उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतर चुके हैं।


