Name Filing : राज्यसभा सीटों को लेकर सियासी हलचल तेज…! मैदान में डॉ. चरणदास महंत…फूलोदेवी नेताम के साथ फार्म भरने की तैयारी में बैठक

Name Filing : राज्यसभा सीटों को लेकर सियासी हलचल तेज…! मैदान में डॉ. चरणदास महंत…फूलोदेवी नेताम के साथ फार्म भरने की तैयारी में बैठक

रायपुर, 04 मार्च। Name Filing : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी विधायकों को समय पर विधानसभा पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया को लेकर रणनीतिक बैठकें भी की जा रही हैं।

राज्यसभा की रिक्त सीटों पर मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। ऐसे में कांग्रेस संगठन किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती। नामांकन के अंतिम दिन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी नामांकन के साथ ही राज्यसभा चुनाव की तस्वीर और साफ हो जाएगी।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में राज्यसभा (Name Filing) की दो रिक्त सीटों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मौजूदा राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम को दोबारा मौका दिया है। प्रदेश में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल निर्धारित है, ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव था। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने संभावित नामों पर मंथन करने के बाद अंतिम फैसला लिया।

About The Author

Political ब्रेकिंग न्यूज़