JJM Scam Update : ब्रेकिंग…! ‘जल जीवन मिशन’ घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल फरार…कई राज्यों में एक साथ छापेमारी

JJM Scam Update : ब्रेकिंग…! ‘जल जीवन मिशन’ घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल फरार…कई राज्यों में एक साथ छापेमारी

जयपुर, 05 मार्च। JJM Scam Update : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में फरार चल रहे पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल समेत दूसरे संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। जांच एजेंसियों ने उन्हें पकड़ने के लिए कई राज्यों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है।

देश की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से जुड़े कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले में पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल के फरार होने की खबर है।

सूत्रों के मुताबिक 17 फरवरी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में करीब 40 सर्च टीमों को लगाया गया है, जिनमें ASP और DSP स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में 100 से अधिक ठिकानों पर रेड की जा चुकी है।

जांच के दौरान 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है, जबकि 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। एजेंसियां मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि जांच टीम डिजिटल सबूत जुटाने में भी तेजी ला रही है। CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

इस पूरे मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय (JJM Scam Update) और केंद्रीय जांच ब्यूरो संयुक्त रूप से कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दायरे में आने वाले सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़