Child injured by Hot Water : पिचकारी के रंग से बिगड़ी रिश्तों की नाज़ुकता…! 4 साल के मासूम ने दादी पर उड़ेला रंग…गुस्साई दादी ने उड़ेल दिया ‘खौलता पानी’…45% झुलसा मासूम…यहां देखें CCTV देख दहल उठे लोग

Child injured by Hot Water : पिचकारी के रंग से बिगड़ी रिश्तों की नाज़ुकता…! 4 साल के मासूम ने दादी पर उड़ेला रंग…गुस्साई दादी ने उड़ेल दिया ‘खौलता पानी’…45% झुलसा मासूम…यहां देखें CCTV देख दहल उठे लोग

नागपुर, 05 मार्च। Child injured by Hot Water : यह घटना रिश्तों में असमझदारी और पल भर के गुस्से की संवेदनशीलता को उजागर करती है। नागपुर के वाकोड़ी इलाके में मासूम ओम हरीश वांगे अपनी मासूमियत भरी होली के खेल-कूद में डूबा हुआ था, जबकि उसकी दादी सिंधु ठाकरे अपने रोजमर्रा के काम में लगी थीं। एक छोटे से रंग के छींटे ने रिश्तों में मौजूद नाज़ुक संतुलन को तोड़ दिया, और पल भर का गुस्सा इतनी भयावह घटना में बदल गया कि मासूम बच्चे की जिंदगी खतरे में पड़ गई।

दरअसल, वाकोड़ी इलाके में यह हृदय विदारक घटना घटित हुई है। जहां 4 वर्षीय मासूम ओम हरीश वांगे होली खेलते समय गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, बच्चा घर के बाहर अपनी पिचकारी से होली खेल रहा था और उसी दौरान उसकी नानी सिंधु ठाकरे गर्म पानी की बाल्टी लेकर आ रही थीं।

मासूम ओम ने अपनी दादी पर अपनी वाटर गन से थोड़ा सा रंग डाल दिया। इस बात से दादी का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। उन्होंने अपना आपा खो दिया और गर्म पानी की पूरी बाल्टी सीधे बच्चे पर डाल दी। उबलता पानी बच्चे के शरीर पर गिरते ही ओम चीखने और तड़पने लगा।

आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चे पर ठंडा पानी डालकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ओम का कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका था। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी स्थिति गंभीर है। बच्चे के पिता WCL में कार्यरत हैं।

लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद इलाके में नानी के खिलाफ भारी आक्रोश फैल गया है। लोग आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

About The Author

राष्ट्रीय