Governor Resigns : बिग ब्रेकिंग…! चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम…बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा…CM ममता बोलीं- I am shocked

Governor Resigns : बिग ब्रेकिंग…! चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम…बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा…CM ममता बोलीं- I am shocked

कोलकाता, 05 मार्च। Governor Resigns : सी वी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद वे दिल्ली रवाना हो गए। फिलहाल उनके इस्तीफे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) से बातचीत में कहा, मैंने राजभवन में पर्याप्त समय गुजार लिया है। वे करीब साढ़े तीन वर्षों से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद पर कार्यरत थे।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे समय में राज्यपाल का इस्तीफा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

सीवी आनंद बोस मूल रूप से कोट्टायम के रहने वाले हैं। उनके पिता पी.के. वासुदेवन नायर स्वतंत्रता सेनानी थे और सुभाष चंद्र बोस के अनुयायी थे, इसी कारण उनके नाम में ‘बोस’ जोड़ा गया।

वे 1977 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और 23 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम तथा सामान्य प्रशासन जैसे कई विभागों में जिला कलेक्टर, प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है। इसके अलावा वे विश्वविद्यालय के कुलपति और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े पर्यावास गठबंधन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

CM ममता बनर्जी ने जतायी चिंता

इधर ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री ने जानकारी दी है कि आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया जा सकता है। ममता बनर्जी का कहना है कि इस बारे में उनसे परंपरा के मुताबिक कोई सलाह नहीं ली गई।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसे फैसले भारत के संविधान की भावना और संघीय ढांचे को कमजोर करते हैं। केंद्र सरकार को सहकारी संघवाद के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और राज्यों की गरिमा को बनाए रखना चाहिए।

इसी बीच लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता (Governor Resigns) ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले जा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन से जल्द ही नई नियुक्तियों की सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

Political