रायपुर, 08 मार्च। International Womens Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai द्वारा महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी की जाएगी।

इस मौके पर बस्तर में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहने की संभावना है।
राज्य की 69 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में आज इस योजना की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। 25वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक महिलाओं को कुल 16,237 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी होगी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी देने के लिए विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि महिलाएं सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के साथ आत्मनिर्भर बन सकें।

