NDPS Act : कलेक्टर की PC में बड़ा खुलासा…! दुर्ग में अफीम खेती…8 करोड़ का माल जब्त…5 एकड़ फसल नष्ट…4 आरोपी गिरफ्तार

NDPS Act : कलेक्टर की PC में बड़ा खुलासा…! दुर्ग में अफीम खेती…8 करोड़ का माल जब्त…5 एकड़ फसल नष्ट…4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 08 मार्च। NDPS Act : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में फसल जब्त की है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां भाजपा नेता Vinayak Tamrakar से जुड़ी जमीन पर अफीम की खेती पाए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर Abhijeet Singh के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने ग्राम समोदा, झेंडारी और सिरसा के बीच स्थित जमीन की जांच की, जहां लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अफीम की फसल को छिपाने के लिए मक्के की फसल के बीच अफीम के पौधे लगाए गए थे, ताकि किसी को संदेह न हो। संबंधित भूमि खसरा नंबर 309 (80 डिसमिल) और खसरा नंबर 310 (9 एकड़ 92 डिसमिल) में दर्ज है, जो मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के पिता सीताराम ताम्रकार के संयुक्त नाम पर बताई जा रही है।

प्रशासन ने मामले की सूचना Narcotics Control Bureau और एफएसएल को भी दे दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों की संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म