Israel–Iran Conflict : ईरान युद्ध के बीच बढ़ी चिंता…! LPG संकट की आशंका के बीच सरकार का बड़ा फैसला…अब 25 दिन बाद ही होगी अगली बुकिंग

Israel–Iran Conflict : ईरान युद्ध के बीच बढ़ी चिंता…! LPG संकट की आशंका के बीच सरकार का बड़ा फैसला…अब 25 दिन बाद ही होगी अगली बुकिंग

नई दिल्ली, 10 मार्च। Israel–Iran Conflict : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इज़राइल-ईरान संघर्ष के कारण दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका असर दक्षिण एशिया के कई देशों पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में ऊर्जा संकट की खबरें सामने आ रही हैं, जबकि भारत में भी एलपीजी को लेकर लोगों के बीच घबराहट का माहौल बनता दिख रहा है।

कई शहरों में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

हालांकि सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन युद्ध की खबरों के बाद कई शहरों में लोग तेजी से गैस सिलेंडर बुक करने लगे हैं। उत्तर प्रदेश, कोलकाता और हैदराबाद समेत कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति वास्तविक कमी के कारण नहीं बल्कि घबराहट में ज्यादा बुकिंग होने से बनी है।

7 मार्च को बढ़े सिलेंडर के दाम

बीते 7 मार्च को Indian Oil Corporation Limited ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हुए बड़ा इजाफा किया। 14 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी। इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों को भी झटका लगा है।

सरकार ने रिफाइनरियों को दिया निर्देश

मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए Ministry of Petroleum and Natural Gas ने देश की ऑयल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार चाहती है कि अतिरिक्त उत्पादन का इस्तेमाल मुख्य रूप से घरेलू रसोई गैस की सप्लाई बनाए रखने के लिए किया जाए, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

एलपीजी बुकिंग का नियम बदला

एलपीजी संकट और संभावित जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के नियम में भी बदलाव किया है। अब तक एक सिलेंडर बुक करने के 21 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता था, लेकिन अब इस अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य घबराहट (Israel–Iran Conflict) में की जा रही ज्यादा बुकिंग और जमाखोरी को रोकना है, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई सुचारू रूप से पहुंच सके।

About The Author

राष्ट्रीय