Nodal Officer Appointed : बिग ब्रेकिंग…! पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नियुक्त किया नोडल अधिकारी…जारी किया हेल्पलाइन नंबर…यहां देखें

Nodal Officer Appointed : बिग ब्रेकिंग…! पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नियुक्त किया नोडल अधिकारी…जारी किया हेल्पलाइन नंबर…यहां देखें

रायपुर, 10 मार्च। Nodal Officer Appointed : छत्तीसगढ़ शासन ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे मौजूदा संघर्ष को देखते हुए राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नई व्यवस्था की है।

जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली को इस मामले में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में रहने या वहां फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिक आवश्यक सहायता और जानकारी के लिए नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क विवरण

  • मोबाइल नंबर: 8349840582
  • कार्यालय दूरभाष: 011-46156000
  • फैक्स नंबर: 011-46156030

राज्य सरकार ने यह कदम पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन उठाया है, ताकि जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़