National Trade Expo : नेशनल ट्रेड एक्सपो का सफल आयोजन…कैट ने की विस्तृत समीक्षा…व्यापारियों और पदाधिकारियों ने साझा किए सुझाव

National Trade Expo : नेशनल ट्रेड एक्सपो का सफल आयोजन…कैट ने की विस्तृत समीक्षा…व्यापारियों और पदाधिकारियों ने साझा किए सुझाव

रायपुर, 11 मार्च। National Trade Expo : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ इकाई ने नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के सफल आयोजन के बाद एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सहयोगी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन से जुड़े अनुभव साझा किए और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए।

बैठक में राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सभी ने माना कि मात्र 22 दिनों की तैयारी में इतना बड़ा और भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न करना संगठन की सामूहिक मेहनत, समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। श्री अमर पारवानी ने विशेष रूप से आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, व्यापारियों, स्पॉन्सर्स और इवेंट मैनेजमेंट टीम का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के व्यापार को नई दिशा देने के साथ-साथ व्यापारियों के बीच सहयोग और समन्वय को भी मजबूत करते हैं। भविष्य में और भी बड़े स्तर पर व्यापारिक आयोजनों के लिए सभी सुझावों पर काम किया जाएगा।

बैठक में बिलासपुर कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। कैट छत्तीसगढ़ और युवा टीम ने सभी सहयोगियों, प्रदर्शकों, मीडिया प्रतिनिधियों और स्पॉन्सर्स का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह बैठक राज्य में व्यापार और उद्योग के विकास के लिए निरंतर प्रयासों और भविष्य में बड़े व्यापारिक आयोजन आयोजित करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।

About The Author

व्यापार