IPS Amit Kumar : एडीजी पद के लिए 30 आईपीएस अधिकारियों का चयन…! छत्तीसगढ़ के अमित कुमार भी शामिल…यहां देखें List

IPS Amit Kumar : एडीजी पद के लिए 30 आईपीएस अधिकारियों का चयन…! छत्तीसगढ़ के अमित कुमार भी शामिल…यहां देखें List

रायपुर, 12 मार्च। IPS Amit Kumar : छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रैंक के लिए इम्पैनल कर दिया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ हैं और जनवरी 2024 से इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को एडीजी या समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है, जिसमें अमित कुमार का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है।

अमित कुमार इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उल्लेखनीय है कि उन्हें जनवरी 2025 में उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़