रायपुर, 13 मार्च। Women Empowerment : देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट महिला विंग द्वारा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता Madhu Arora ने की, वहीं महिला प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल और महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पल्लवी मनोदेव गौड़ा ने भी इस अवसर पर भाग लिया।
महिला उद्यमियों के लिए स्टॉल और सम्मान
श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान को मान्यता देना तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी लक्ष्य है।
कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं अनुराधा साहू, काजल सचदेव, अनुसूया कमालिया, भारती किरण शर्मा, सुषमा तिवारी और शीतल व्यास को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरिन अरोरा ने प्यानो वादन के साथ किया।
महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैट महिला विंग ने कुछ महिला सदस्यों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बिक्री के लिए स्टॉल लगाने का भी अवसर प्रदान किया। इस पहल में अनमोल पारवानी, नलिनी खंडेलवाल, सृष्टि यदु और विनीता शुक्ला ने अपने उत्पादों के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण टीम की विशेष उपस्थिति भी रही, जिसने महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कैट महिला विंग के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट, पल्लवी मनोदेव गौडा, डॉ. प्रदीपा, नेहा मानक, अनमोल पारवानी, धनश्री भट्ट, प्रिया जोशी, शालू चौर्य, विनिता शुक्ला, आभा मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, नागेन्द्र तिवारी, विक्रांत राठौर, बी.एस. परिहार, अर्निबन चटर्जी, प्रकाश माखीजा, यश पटेल एवं खोखन कुण्डु प्रमुख हैं।
कैट महिला विंग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

